Vill Banger Khurd

PS: Karaudi Kalan, Sultanpur, 228161
Vill Banger Khurd Vill Banger Khurd is one of the popular Traffic School located in PS: Karaudi Kalan ,Sultanpur listed under Public places in Sultanpur , Residence in Sultanpur ,

Contact Details & Working Hours

More about Vill Banger Khurd

गोमती नदी के किनारे बसे सुलतानपुर जिले में स्थित ग्राम बांगर खुर्द का इतिहास बहुत ही रोचक है। यह गांव अपने विविधता एवं संस्कारों की वजह से दूर-दूर तक ख्याति-प्राप्त है। यहां बसने वाले हर प्राणी में गांव के प्रति समर्पण एवं जिला सुलतानपुर के प्रति उदारता का परिचय छुपाने से भी नहीं छुप पाता। यहां पर हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के स्कूल, कॉलेज, डिग्री कॉलेज, कोचिंग संस्थान, मंदिर, सार्वजनिक स्थल आदि विद्यमान होकर गांव का गौरव बढ़ाते हैं।
फेसबुक के इस पेज के माध्यम से इस गांव की हर अच्छाई को सबतक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा और प्रतिभावान लोगों को आगे बढ़ाने के लिये हौसला भी प्रदान किया जायेगा। आशा है कि आप सब का सहयोग प्राप्त होगा और देश दुनिया की उम्मीद बनने में बांगर खुर्द को हर संभव मदद प्रदान होगा।
बांगर खुर्द के वर्तमान प्रधान राम उजागिर हैं जिनका अब तक का व्यक्तित्व साफ-सुथरा और समाज के प्रति सकारात्मक रहा है। बीडीसी सदस्य मनीराम निषाद हैं जो एक सुदृढ़ और सामाजिकता के धनी व्यक्ति हैं। जिला पंचायत सदस्य सरोज उपाध्याय पत्नी राजेश उर्फ गुड्डू उपाध्याय।
थाना करौंदीकला, तहसील कादीपुर, परगना अल्देमऊ है। पोस्ट पिन कोड 228161 है।

Map of Vill Banger Khurd