आरती भोले भंडारी की | घुश्मेश्वर श्री त्रिपुरारी की ||
शंकर भोले वृषभ विराजैं | घन घन घन घन घंटा बाजै ||
संग गणपति गिरिजा प्यारी की || आरती भोले भंडारी की ..
वैद्यनाथ सोमेश्वर सोईं | चहुँ दिशि जय जय शंकर होई ||
जय जय निसि दिन कमारी की || आरती भोले भंडारी की ..
नीलकंठ प्रभु अवघर दानी | भांग छानते गावैं ज्ञानी ||
जय घुश्मेश्वर दनुजारी की || आरती भोले भंडारी की ..
जो घुश्मेश की आरती गावै | वसि बैकुंठ अमर पद पावै ||
जय आशुतोष असुरारी की || आरती भोले भंडारी की ..
आरती भोले भंडारी की | घुश्मेश्वर श्री त्रिपुरारी की ||